ब्रेकिंग: टापू पर फंसे लोगों का SDRF ने किया रेस्क्यू

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5 जुलाई 2023। अभी अभी छिद्दरवाला में सोंग नदी के टापू में फंसे लोगों का एसडीआरएफ ने सफल रेस्क्यू किया है। उन्हें बचा लिया है।

अभी अभी एसडीआरएफ टीम ढालवाला को सूचना मिली की छिदरवाला में सांग नदी का जलस्तर अचानक बड़ जाने के कारण 2 लोग नदी के टापू में फंस गए हैं । सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निरीक्षक कविंद्र सजवान के हमराह टीम मय रेस्क्यू उपकरण घटनास्थल के लिए रवाना हुई। अविलंब घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा बिना देरी के राफ्ट की सहायता से टापू पर फंसे व्यक्तियों तक पहुंचकर उन्हें सकुशल राफ्ट में बैठकर नदी के पार लाया गया।

रेस्क्यू किए गए व्यक्ति विक्की पुत्र श्री चंद्रवीर सिंह छिदरवाल उम्र 38 तथा राजेश पुत्र बलेश्वर उम्र 28 छिदरवाला शामिल थे।

रेस्क्यू टीम में इंस्पेक्टर कविंद्र सजवान, हेड का0 दरमान सिंह, अर्जुन सिंह, का0 मनमोहन सिंह, नितेश खेतवाल,
संदीप सिंह, p m अमित कुमार, चालक राहुल शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!