मल्डसैण थाती को पर्यटन स्थल बनाने हेतु सड़क मार्ग से जोड़ने के लिये दिया ज्ञापन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 जुलाई 2023। हिमालय पर्यटन संगठन (रजि0) की वार्षिक पर्यटन यात्रा सौन्दर्य से भरपूर रमणीक स्थल मल्ड सैण, थाती डागर, टिहरी गढ़वाल में सम्पन्न हुई । 

इस सम्बन्ध में मल्डसैण थातीडागर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु एक प्रतिनिधि मण्डल, जगजीत सिंह नेगी अध्यक्ष हिमालय पर्यटन संगठन एवं डॉ उम्मेद सिंह नेगी अध्यक्ष अनुसुइया देवी विकास मेला समिति के नेतृत्व में  नवनियुक्त जिलाधिकारी, टिहरी गढ़वाल, नई टिहरी से मिला।

प्रतिनिधि मंडल के द्वारा जिलाधिकारी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया एवं मल्डसैण थाती डागर सुन्दर रमणीय स्थल को पर्यटन स्थल बनाने हेतु सड़क मार्ग से जोड़ने के लिये ज्ञापन दिया। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी द्वारा उक्त स्थल का सर्वे का आदेश पर्यटन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को कर दिया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!