Ad image

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु तैयारियां शुरू

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 08 जुलाई, 2023। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सफल संपादनार्थ एवं मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु जन सामान्य के मध्य चुनाव प्रक्रिया की जानकारी स्वीप/ईएलसी गतिविधियों के माध्यम से देने हेतु जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वीप/ईएलसी गतिविधियों के संबंध में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। सीडीओ ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) गतिविधियों को धरातल पर उतारने हेतु अपने-अपने स्तर पर तत्परता से ईएलसी का गठन कर रोस्टर वाइज गतिविधियों को संचालित कर साप्ताहिक रिपोर्ट फोटोग्राफ्स् सहित निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगें। सीडीओ ने कहा कि निर्वाचन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसको प्राथमिकता पर एवं गम्भीरता से लेना सुनिश्चित करें।
समन्वयक स्वीप/मुख्य शिक्षा अधिकारी को जनपद के समस्त स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी आदि मे स्वीप/ईएलसी गतिविधियां आयोजित कर संकलित सूचना निर्धारित समयानुसार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों, चिकित्सालयों बैंक शाखाओं, सस्ता गल्ला दुकानों, एनआरएलएम गु्रप/स्वयं सहायता समूहों की बैठक/चौपाल, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत की बैठक, मतदेय स्थलों, कृषि/उद्यान/पशुपालन की इकाईयों, बसों/टैक्सी, गैस सिलेण्डर, दुग्ध वाहन/कंटेनर्स आदि में निर्वाचन प्रक्रिया संबंधी पोस्टर/पम्पलेट/स्टीकर चस्पा करने, निर्वाचन प्रक्रिया पर चर्चा-परिचर्चा, जागरूकता रैली, महिला चौपाल, यूथ वोटर फेस्टिवल, खेल प्रतियोगिता के दौरान, प्रिंट/इलेक्ट्रोनिक/सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी प्रसारित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। जनपद के सभी एसडीएम को कम वोटिंग प्रतिशत वाले पोलिंग बूथों पर सर्वे करने को कहा गया।
सभी अधिकारी बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!