भाजपा गजा मंडल अध्यक्ष को मातृशोक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 9 जुलाई 2024। भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत की माता का निधन होने पर कोटेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम संस्कार में पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं व गांव के लोगों तथा रिश्तेदारों ने शामिल होकर नमन किया। अंतिम संस्कार में भारतीय जनता पार्टी टिहरी गढ़वाल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चतर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह खाती ,जोत सिंह असवाल,बीर सिंह असवाल,चतर सिंह रावत , सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश प्रसाद उनियाल, दिनेश विजल्वाण , राजेन्द्र सिंह नेगी, सुरेन्द्र सिंह नेगी , सदस्य क्षेत्र पंचायत राजेश कोठारी, सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।

मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत की माता 85 वर्षीय श्रीमती जुरी देवी विगत कुछ समय से अस्वस्थ थी जिनका निधन रात में हुआ। निधन का समाचार सुनकर सूबे के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती, प्रमुख चम्बा श्रीमति शिवानी विष्ट, फकोट राजेन्द्र सिंह भंडारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीशचंद्र बंठवाण,जनपद मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती,मंडल महामंत्री ज्योति पंत,राजेश रावत , युवा मोर्चा अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए दूरभाष से शोक संतप्त परिवार को संवेदना दी है ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!