प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 जुलाई 2023। ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में आज एन.एस.एस.एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ तथाआई.क्यू.ए.सी.के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में एन.एस.एस.के स्वयं सेवियों द्वारा एन.एस.एस.की अशोक वाटिका की सफाई व सौंदर्यीकरण किया गया तथा अमरूद, आंवला आदि के फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य ने स्वयं सेवियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि क्लीन कैंपस ग्रीन कैंपस के तहत अशोक वाटिका का सौंदर्यीकरण तथा वृक्षारोपण करके सभी स्वयं सेवियों ने सराहनीय कार्य किया है।

कार्यक्रम के आयोजन में एन.एस.एस.अधिकारी डॉ.दिनेश कुमार तथा पर्यावरण प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ.सोनिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्राएं, प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!