मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 20 जुलाई 2023। शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोडा, टिहरी गढ़वाल मे प्राचार्य प्रो० वी० पी० अग्रवाल की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ० आराधना बंधानी द्वारा रोपे गये पौधों के संरक्षण हेतु महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र – छात्राओ के समूह बनाकर पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई | साथ ही इस अभियान के तहत मृदा संरक्षण के हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही करने की अपील की गयी |

महाविद्यालय परिसर मे अमृत वाटिका नाम से एक उद्यान का निर्माण किया जाएगा, जिसमे स्थानीय, स्वदेशी और औषधीय गुणों वाले पौधे लगाने पर ध्यान दिया जाएगा।

कार्यक्रम मे महाविद्यालय के डॉ० अजय कुमार, डॉ० अमित कुमार सिंह, डॉ० सुमन, डॉ० सीमा, डॉ० बिशन लाल, डॉ० प्रमोद सिंह, डॉ० नेपाल सिंह, डॉ० राकेश रतूड़ी, डॉ० भरत गिरी गोसाईं, डॉ० अनुपम रावत, डॉ० छत्र सिंह कठायत एवं समस्त कर्मचारी वर्ग तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!