Ad image

भल्डगांव की आईआईटी रुड़की से होगी वैज्ञानिक तरीके से जांच -डीएम

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 01 अगस्त, 2023। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा सोमवार को देर सायं पुनर्वास निदेशालय नई टिहरी में टीएचडीसी, पुनर्वास के अधिकारियों एवं भल्डगांव के ग्रामीणों के साथ बैठक की गई। कहा कि भल्डगांव का थर्ड पार्टी से वैज्ञानिक तरीके से जांच की जायेगी।

जिलाधिकारी/निदेशक पुनर्वास मयूर दीक्षित द्वारा भल्डगांव के विस्थापन को लेकर अधिकारियों एवं भल्डगांव के ग्रामीणों की बात को धैर्यपूर्वक सुना गया। जिलाधिकारी ने कहा कि भल्डगांव का थर्ड पार्टी से वैज्ञानिक तरीके से जांच की जायेगी, जिस पर भल्ड गांववासियों द्वारा सहमति जताई गई। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा तिवाड़गांव का जियोलॉजिकल सर्वे कराने को कहा गया।

अवगत है कि भल्डगांव के लोग काफी समय से विस्थापन की तथा तिवाड़गांव के आंशिक प्रभावित परिवार समतुल्य भूमि दिए जाने की मांग कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने भल्डगांव के लोगों की समस्या को सुनते हुए कहा कि उन्हें उनके प्रति सहानुभूति है। उन्होंने कहा कि भल्डगांव का थर्ड पार्टी आईआईटी रुड़की से वैज्ञानिक तरीके से जल्द से जल्द जांच कराई जायेगी। उसी के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। ग्रामीणों द्वारा सहमति जताते हुए उनकी उपस्थिति में जांच कराने की बात कही गई।

बैठक में अधिशासी निदेशक टीएचडीसी एल.पी. जोशी, महाप्रबंधक विजय सहगल, अधिशासी निदेशक पुनर्वास आर.के. गुप्ता, अधिशासी अभियंता धीरेंद्र नेगी, ग्रामीण कमलू दास, सागर उनियाल सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!