एनएच 94 पर चम्बा एवं साबली में बीआरओ द्वारा हटाये गये हैंडपम्प पुनः स्थापित करने के दिए निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 08 अगस्त, 2023। बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक सोमवार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारी को एनएच 94 पर चम्बा एवं साबली में बीआरओ द्वारा हटाये गये हैंडपम्प पुनः स्थापित करने हेतु बीआरओ से समन्वय करने के निर्देश दिये गये।  
जिला उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन दिनेश डोभाल ने नई टिहरी में चार आंगनवाड़ी भवन बनाने, प्रा.स्वा.केन्द्र डोबरा के भवन स्वीकृति, जिला कारागार परिसर के बाहर प्रतीक्षालय निर्माण, नई टिहरी में पार्क/पार्किंग, कटखेत में दो किलोमीटर सड़क निर्माण आदि बनाये जाने की मांग की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यवाही गतिमान हैं।
बैठक में सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम के.के.मिश्र, डीडीओ सुनील कुमार, सीएमओ मनु जैन, ईडी पुर्नवास आर.के. गुप्ता, ईई पुर्नवास धीरेन्द्र नेगी, डीईओ बेसिक वी.के. ढौंडियाल, अधि.अभि.लोनिवि डी.एम.गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!