जनपद में संभावित आपदा को लेकर अधिकारियों को अलर्ट जारी किया गया है- मयूर दीक्षित, डीएम

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

जनमानस से अपील है कि भारी बारिश के चलते कुछ समय के लिए खुद भी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं, ताकि जानमाल की रक्षा हो सके।

मयूर दीक्षित, डीएम टिहरी

टिहरी गढ़वाल 8 अगस्त 2023। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा इस समय वर्षाकालीन सीजन चल रहा है और जनपद में जगह जगह भारी वर्षा से जो लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं इसके लिए सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जन मानस को भी प्रशासन का सहयोग करते हुए खुद भी भारी बारिश के दौरान कुछ घंटों के लिए सुरक्षित स्थान पर जाना चाहिए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

डीएम मयूर दीक्षित गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल से खास बातचीत करते हुए

जिलाधिकारी ने कहा कि जहां-जहां हमारी एनएच और स्टेट हाईवे की रोड बंद हो रही हैं तो वहां मशीन और स्टाफ की तत्काल व्यवस्था की जाती है ताकि जल्दी से जल्द रास्ता खोलने की कार्रवाई की जा सके। साथ ही जैसे ही अलर्ट आता है तो वहां के स्थानीय प्रशासन द्वारा ग्राम प्रधानों, पंचायतों, स्थानीय लोगों को सूचित किया जाता है कि भारी बारिश के दौरान स्थानीय नदी नालों व गदेरों के आसपास न रहें,दूर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं ताकि जानमाल की सुरक्षा हो सके। इसके अलावा जहां जहां संवेदनशील स्थान है वहां का हम सर्वे करा रहे हैं और जहां विस्थापन की स्थिति बनती है उन्हें विस्थापन के लिए अन्यथा उस एरिया को सुरक्षित करने के लिए मिटिगेशन के अंतर्गत या फिर आपदा के अंतर्गत कार्य कराए जाते हैं।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि विगत दिवस कुमालड़ा क्षेत्र में 02 जनहानि का 4-4 लाख के चेक अनुग्रह धनराशि के रूप में, 1.30 लाख ग्रह अनुदान व अहेतुक धनराशि 5 हजार की राहत तथा अतिरिक्त 04 राहत सामग्री /खाद्यान्न किट दी गयी थी। साथ ही अटल आवास योजना के अंतर्गत घर, मनरेगा से 2 व्यक्ति को सौ-सौ दिन का रोजगार, मनरेगा से पशु बाड़ा, राज्य सरकार/रेडक्रॉस से सहायता किट, राज सहायता आदि अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्णय लिया गया, जिसकी कार्यवाही गतिमान है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!