Ad image

राजेन्द्र सिंह खाती 9वीं बार बने अभिभावक संघ के अध्यक्ष

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 अगस्त । डी पी उनियाल गजा। नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज गजा में राजेन्द्र सिंह खाती 9वीं बार अभिभावक संघ के अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए ।

राजेन्द्र सिंह खाती के नौवीं बार अध्यक्ष बनने पर फकोट ब्लाक प्रमुख राजेन्द्र सिंह भंडारी, चम्बा शिवानी विष्ट , उत्तराखंड जन मंच अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीशचंद्र बंठवाण, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चतर सिंह मंडल अध्यक्ष रतन सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह चौहान ने बधाई देते हुए कहा कि इंटर कालेज गजा को पी एम श्री योजना व व्यावसायिक शिक्षा की ओर विकसित करने का काम खाती ने किया है।

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज गजा में शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य द्वारिकानाथ ने विगत सत्र की उपलब्धियों , परीक्षाफल का विवरण प्रस्तुत किया साथ ही नये शिक्षा सत्र के लिए अभिभावक संघ कार्यकारिणी चयन हेतु प्रस्ताव अभिभावकों के सम्मुख रखा ,सदन में उपस्थित अभिभावक भरत सिंह चौहान ने पुनः राजेन्द्र सिंह खाती को ही अध्यक्ष बनाये जाने हेतु प्रस्ताव रखा जिसको बैठक में उपस्थित अभिभावकों ने करतल ध्वनि से अनुमोदित किया। इसके साथ ही राजेन्द्र सिंह खाती को नौवीं बार अध्यक्ष चयनित किए जाने की घोषणा हुई। राजेन्द्र सिंह खाती ने नौवीं बार अध्यक्ष चयनित किए जाने के बाद अपने संबोधन में कहा कि नव गठित कार्यकारिणी तथा सभी अभिभावकों के सहयोग से कालेज हित के लिए प्रयासरत रहूंगा , उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी गजा को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं कहा कि कालेज को जनपद के अग्रणी कालेजों में गिना जायेगा ।

कार्यकारिणी में प्रधानाचार्य द्वारिका नाथ, भारत सिंह चौहान, सुमन सिंह चौहान,जगतराम विजल्वाण ,फते सिंह खाती श्रीमती अनीता खाती सहित हर गांव से दो सदस्यों को चयनित किया गया है । बैठक में शिक्षक नवनीत रतूड़ी,अमरदेव उनियाल सुभाष चन्द्र वैलवाल , शैलेंद्र सिंह नेगी व सभी शिक्षक उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!