Ad image

महाविद्यालय देवप्रयाग में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 अगस्त। ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती अर्चना धपवाल की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया।

महाविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के पश्चात नमामि गंगे एवं आई.क्यू.ए.सी.के तत्वावधान में , महाविद्यालय से तहसील और बाजार होते हुए संगम तट तक रैली निकाली गई। संगम तट पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत तथा समूह गीत, एकल गीत तथा एकल एवं सामूहिक नृत्यों की शानदार आकर्षक प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम के समापन पर नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ.सुबोध कुमार एवं डॉ.प्रतीक गोयल ने उपस्थित जनसमुदाय का धन्यवाद किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!