राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 अगस्त। शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा टिहरी गढ़वाल मे प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार सिंह के अध्यक्षता मे हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी मे अपना बलिदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए आजादी की महत्ता को समझाते हुए निष्पक्षता एवं ईमानदारी से अपना कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की।

इस दौरान महाविद्यालय परिसर मे अमर शहीदो को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके याद मे रैली का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ० अजय कुमार, डॉ० सीमा, डॉ० प्रमोद रावत, डॉ० बिशन लाल, डॉ० नेपाल सिंह, डॉ० छत्र सिंह कठायत, श्री हरि मोहन नेगी, श्री रोहित कुमार ने भी अपने विचार रखे। छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ० आराधना बंधानी एवं डॉ० भरत गिरी गोसाई द्वारा किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग, कर्मचारी गण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!