Ad image

अवैध शराब समेत दो गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 अगस्त। थाना लमगांव जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में अवैध शराब की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही जारी है।

थाना लम्बगांव क्षेत्रान्तर्गत 02 अभियुक्तगणों सुमेर सिंह नेगी पुत्र नागचंद्र सिंह निवासी ग्राम खेतपाली पट्टी रौनक थाना लमगांव उम्र 36 वर्ष व मोहन सिंह असवाल पुत्र प्रेम सिंह असवाल निवासी ग्राम खेतपाली पट्टी रौनक थाना लमगांव उम्र 46 वर्ष को 06 पेटी(92 अद्धे व 80 पव्वे) कुल 68 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामद माल/ मुलजिमान के आधार पर थाना हाजा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम में एसआई प्रशान्त बहुगुणा, हेड कांस्टेबल सुनील बड़थ्वाल कांस्टेबल मुकेश रावल व नीरज कुमार शामिल रहे ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!