ट्रस्ट ने अनाथ बच्चों को लिया गोद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 अगस्त। आज जिला न्यायालय टिहरी में अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मिंया, रविन्द्र सेमवाल, मनवीर सिंह नेगी व ओम प्रकाश उनियाल की पहल पर ग्राम डारगी में पिछले दिनों पति पत्नी की मृत्यु के बाद उनके 2 नाबालिग अनाथ हुए बच्चे जिनकी भरण पोषण की विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी थी को श्रीमती राधा देवी डालमिया चेरिटेबल ट्रस्ट कानपुर उत्तर प्रदेश के ट्रस्टी श्री राजकुमार डालमिया से बच्चो के लालन पालन के लिए मु0 40000/-रुपये का चेक प्रदान किया तथा नाबालिग लड़की को ट्रस्ट द्वारा गोद लिया गया और उसकी पूरी शिक्षा दीक्षा की जिम्मेदारी उक्त ट्रस्ट द्वारा की जाएगी।

भविष्य में और भी कुछ सहायता सम्भव होगी तो ट्रस्ट उसको भी पूरी करेगा। इस महान कार्य के लिए अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मिंया ने श्री डालमिया जी का तहदिल से धन्यवाद अदा किया और कहा कि आप जैसे लोगो के कारण ही हमे भारतीय होने जा गर्व है तथा उमीद करते है आपकी ट्रस्ट ऐसे ही आवश्यकता पड़ने पर हर किसी की मदद करेगी।

इस अवसर पर जिला न्यायालय के कई अधिवक्ताओ ने ट्रस्ट को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!