‘स्वीप’ कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय की मतदाता जागरूकता अभियान समिति ने चार्ट प्रतियोगिता का किया आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29 अगस्त। शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी क्वीली, टिहरी गढ़वाल द्वारा आज दिनांक 29 अगस्त 2023 को महाविद्यालय की प्रचार्या डॉo शशिबाला वर्मा के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मध्यनजर राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय की मतदाता जागरूकता अभियान समिति द्वारा एक चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में 9 छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमे कुमारी पूनम नौटियाल बी. ए. प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, अंजना, बी. ए. प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय एवं कुमारी सावित्री, बी. ए. प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उक्त कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के उमेश बहुगुणा, ग्राम प्रधान, पोखरी, श्री मुकेश बिजलवान महाविद्यालय के मतदान जागरूकता अभियान समिति के संयोजक डॉo मुकेश सेमवाल, सदस्य डॉo सुमिता पंवार, महाविद्यालय के प्राध्यापक श्रीमती सरिता सैनी, डॉ विवेकानंद भट्ट, डॉ बंदना सेमवाल, समस्त गैर शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!