दिव्यांग शिविर में 27 प्रमाण पत्र किए जारी, 92 ने किया पंजीकरण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 1 सितंबर। समाज कल्याण विभाग टिहरी के तत्वाधान में एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से राजकीय इंटर कालेज कमांद में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान ने बताया कि शिविर में 92 लोगों द्वारा पंजीकरण किया गया, जिनमें मानसिक-03 , हड्डि ऑर्थो-15 , आँख -07, कान – 02 कुल 27 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए । इसके अलावा 08 UDID कार्ड के आवेदन प्राप्त हुए तथा 60 वृद्धा पेंशन, 10 किसान पेंशन, 26 विधवा पेंशन, 38 दिव्यांग पेंशन आदि का सत्यापन किया गया।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान, सहायक समाज कल्याण अधिकारी आँचल वेदवाल, जिला पंचायत सदस्य विनोद, प्रधान संगठन के अध्यक्ष राणा जी ,छेत्र पंचायत सदस्य गौरव महर, वरिष्ठ सहायक विनोद , दयाल सिंह, स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर विनय ,डॉक्टर वरुण रावत, डॉक्टर मोइन खान, डॉक्टर नीरज एवं वरिष्ठ सहायक रजत आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!