Ad image

जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए ये निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 सितम्बर, 2023। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने एवं सुव्यवस्थित यातायात हेतु बिना हेलमेट सवारी, बिना सीट बैल्ट सवारी, एल्कोहल, टू-व्हीलर पर तीन सवारी आदि को लेकर जनपद के समस्त एसडीएम एवं एआरटीओ को संयुक्त कार्ययोजना बनाकर जांच करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने एनएच-58 पर मशीन बढ़ाकर सारा मलवा हटाने, चन्द्रभागा से ब्रहमपुरी तक 15 दिन के अन्दर क्रेश बैरियर लगाने, टू-व्हीलर मंे हेलमेट को शतप्रतिशत लागू करने हेतु विशेष फोक्स करने तथा सांय को भी जांच करने के निर्देश दिए गए।
मोटर मार्गों से संबंधित अधिकारियों को सड़क पर झाड़ी कटान में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी शामिल करते हुए तेजी से कार्य करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन प्रकरणों में मजिस्ट्रीयल जांच बाकी है, उनमें तत्काल जांच करते हुए संबंधित को आर्थिक सहायता देना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने खाड़ी के पास पड़े मलवे से वाहन संचालन में हो रही दिक्कतों को दूर करने के लिए बीआरओ नागणी को गंभीरता से लेने के निर्देश दिये। इसके साथ ही जनपद क्षेत्रान्तर्गत स्थित मोटर मार्गों पर पैरापिट, क्रेश बेरियर, थर्मोप्लास्ट पेंट, पैच वर्क, ब्लैक स्पॉट स्थलों पर कार्य प्रगति, चारधाम पर किये गये कार्यों आदि की प्रगति की भी जानकारी ली गई।
एआरटीओ सत्येन्द्र राज द्वारा गत बैठक में दिये गये निर्देशों अनुपालन में की गई कार्यवाही, जनपद में स्थित ब्लैक स्पॉट के सुधारीकरण की स्थिति, दुर्घटना संभावित स्थलों पर किये गये कार्यों की अद्यतन स्थिति आदि के बारे मंे जानकारी दी गई।
बैठक में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एसीएमओ एल.डी. सेमवाल, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग नई टिहरी योगेश कुमार, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार सहित लोनिवि, एनएच, बीआरओ, पीएमजीएसवाई के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!