Ad image

श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में आंचल नेगी प्रथम

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग 27 सितंबर 2023। उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित खंड-स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में किया गया।

वरिष्ठ वर्ग में संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता और श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में अनुसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग के संस्कृत-विभाग की छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। जिसमें श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में आंचल नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा का चयन जनपद स्तर श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता के लिए हुआ है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सीताराम नैथानी ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी और भविष्य में इस प्रकार की अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!