Ad image

जिलाधिकारी के निर्देशों पर गौशाला का किया निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 30 सितम्बर। अरण्यक जन सेवा संस्था द्वारा निराश्रित गोवंश के लिए संचालित अरण्यक गौशाला देवप्रयाग का पशुपालन विभाग टिहरी गढ़वाल,वन विभाग, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, जियोलॉजी विभाग, के अधिकारियों के द्वारा संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। शासन और जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशों पर गौशाला का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में गौशाला विस्तारीकरण के संबंध में कार्यवाही,पत्रावली उपलब्ध करवाने हेतु संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त की गई। निरीक्षण करने वाले अधिकारियों में संयुक्त निदेशक/मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉक्टर ए. के .जोशी, जियोलॉजी विभाग से डायरेक्टर अमित गौरव, कानूनगो मदनलाल,उत्तम सिंह, पशुपालन विभाग देवप्रयाग से डॉक्टर आंचल, जगदीश सिंह, अजीत शाह, अरण्यक जन सेवा संस्था से गौशाला प्रबंधक इंद्र दत्त रतूड़ी,वन विभाग से लखपत मंडोला, पीडब्ल्यूडी के प्रतिनिधि, आदि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!