स्वच्छता के लिए श्रमदान हम सबकी जिम्मेदारी- प्रो0 एन0के0 जोशी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 1 अक्टूबर। श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ‘ के अन्तर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान में विश्वविद्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों तथा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने पूर्ण लग्न एवं जोश के साथ श्रमदान किया।

इस मौके पर प्रो0 एन0के0 जोशी ने कहा कि स्वच्छ भारत हम सभी की जिम्मेदारी है और हर प्रयास अहमियत रखता है। स्वच्छ भविष्य की शुरुआत के लिए इस उत्कृष्ट प्रयास में विश्वविद्यालय परिवार शामिल है। उन्होनें कहा कि पूरे देश में लोग आज सुबह 10 बजे से स्वच्छता अभियान में भाग लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि अर्पित कर रहे हैं। यह अभियान गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित किया जा रहा है। यह पहल स्वच्छता पखवाड़ा-स्वच्छता ही सेवा अभियान 2023 की एक कड़ी है।
कुलपति ने विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विश्वविद्यालय मुख्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया कि 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री पं0 लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंति को विश्वविद्यालय मुख्यालय में हर्षाेउल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाय।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सहायक परीक्षा नियंत्रक डाॅ0 बी0एल0आर्य, सहायक कुलसचिव (प्रशासन) श्री डी0एस0रावत, प्र0 निजी सचिव श्री वरूण डोभाल, श्री अखिलेश रावत, श्री जितेन्द्र रावत,, श्री गजेन्द्र रावत, श्री मनोज कुमार, श्री राहुल सजवाण, श्री विनोद पाण्डे, श्री अभिषेक भण्डारी श्री अमित सजवाण आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!