राज्य स्तरीय बेसबॉल चैंपियनशिप में उत्तरकाशी विजेता टिहरी उपविजेता रही

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 अक्टूबर। टिहरी बेसबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में बोराडी स्टेडियम में आज दो दिवसीय राज्य स्तरीय बेसबॉल चैंपियनशिप 2023- 24 का समापन माननीय मुख्य अतिथि श्री कुलदीप पवार पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख थौलधार, विशिष्ट अतिथि श्री मोहन सिंह रावत पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष टिहरी और नागरिक मंच के समस्त सम्मानित वरिष्ठ जनों श्री कमल सिंह मेहर चंडी प्रसाद डबराल आदि के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड बेसबॉल संगठन के सम्मानित अध्यक्ष श्री विमल हरनाल जी ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री श्री सतीश आनंद जी दम लाखेड़ा जी संजीव जोशी जी आदि की गरिमा में उपस्थिति रही ।

आज खेले गए पहले लीग मैच में टिहरी ने पौड़ी को 12 -०6 के अंदर से दूसरे लीग मैच में देहरादून ने हरिद्वार को 10-०6 के अंतर से हराया। पूल B से टिहरी और हरिद्वार तथा पूल A से उत्तरकाशी और पौड़ी सेमी फाइनल में पहुंचे पहला सेमीफाइनल टिहरी और पौड़ी के बीच पौड़ी को 14 -8 के अंदर से हराया।

दूसरे सेमीफाइनल में उत्तरकाशी ने हरिद्वार को 10-7 के अंतर से हराया फाइनल मैच टिहरी और उत्तरकाशी के मध्य खेला गया। जिसमें टिहरी की टीम तीन रन के अंतर से उपविजेता रही उत्तरकाशी ने टिहरी को 13 -10 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया । तृतीय स्थान पर हरिद्वार और पौड़ी के मध्य हुए मैच में हरिद्वार को 6 रन से हराया । इस प्रकार राजय स्तरीय बेसबॉल चैंपियनशिप 2023 24 में उत्तरकाशी विजेता टिहरी उपविजेता रही ।

इस अवसर पर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष कमल नयन रतूड़ी सचिव यजुवेंद्र चौहान राजपाल सिंह मियां श्री मनोज नेगी रविंद्र सेमवाल सतवीर चौहान सुशील चौहान आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!