Breaking: नैनीताल में बस खाई में गिरी, दो की मौत, 19 घायल, हिसार जा रही थी गाड़ी 

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

नैनीताल 8 अक्टूबर। नैनीताल में रविवार देर शाम दर्दनाक बस हादसा होने की खबर है।  हरियाणा के हिसार से स्कूली स्टाफ को लेकर नैनीताल घूमने आई एक बस खाई में गिर गई। बस में 40 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में एक महिला और एक बच्चे की मौत की खबर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बस नैनीताल से हरियाणा वापस जा रही थी जो कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी लाया गया। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया। एसडीआरएफ मौके पर है, राहत और बचाव कार्य जारी है।

Share This Article
error: Content is protected !!