Ad image

भारतीय जनता युवा मोर्चा देगा छुपे युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान: हिमाशु चमोली

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 अक्टूबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ कार्यक्रम के तहत मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु चमोली ने नरेंद्र नगर व टिहरी विधान सभा के मंडलीय पदाधिकारियों की एक बैठक भाजपा जिला कार्यालय नई टिहरी में ली।

चमोली ने बताया कि राज्य में युवा शक्ति को खेल के प्रति जागरूक करने हेतु सम्पूर्ण प्रदेश में खेल महाकुंभ के तहत प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एथेलेटिक्स, बॉलीबॉल, क्रिकेट, बास्केट बॉल, बेटमिंटन, कब्बड़ी, खो खो प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाएगा जिस से ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी खेल युवा ताकत आगे बढ़ सके। उन्होंने बताया कि इन खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ टिहरी में 18 अक्टूबर से प्रत्येक मंडल में हो जायेगा। मण्डल से विधान सभा फिर जिला व प्रदेश स्तर पर प्रतिभावान खिलाड़ियों को चयनीत किया जाएगा। चमोली ने युवा मोर्चा के विधान सभा व मंडल अधिकारियों को खेल महाकुंभ की रूप रेखा बताई जिसमे मंडल स्तर से लेकर विधान सभा स्तर तक कार्यक्रम होने है जो की राष्टीय स्तर तक जाएगी।

भाजपा के मीडिया प्रभारी डॉक्टर प्रमोद उनियाल ने युवाओं में खेलों के महत्व को समझाया। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव गुसाईं तथा संचालन जिला महामंत्री विनीत उनियाल ने किया। बैठक में जिला मंत्री मंगलेश बिजलवान, राहुल बिजलवान, नीरज गिरी, अनुज डबराल आदि कई मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!