बिना कॉकटेल संपन्न हुई अनुराधा की शादी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 अक्टूबर। सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहुगुणा की मुहीम शराब नही संस्कार को टिहरी जिले के धारमण्डल पाचरी गांव की अनुराधा के द्वारा आगे बढ़ाया गया है।
अनुराधा जिसका विवाह पिपोला निवासी संदीप भट्ट से तय हुई है जो कि उत्तराखंड सरकार के उधोग विभाग में कार्यरत हैं । अपने परिवार में इस बात को रखा गया कि वह अपनी शादी को नशामुक्त रखेगी । जिसमें उसकी दादी रूक्मणी देवी का पूर्ण साथ मिला। उनके द्वारा अपने शादी के निमंत्रण कार्ड पर मदिरा रहित शादी का सन्देश स्पष्ट शब्दों में छपाया गया था।
अनुराधा चाहती है कि नशा हमारे समाज के लिए जहर है इससे दूर रहने के लिए हमको स्वयं पहल करनी होगी।
शराब नही संस्कार के कार्यकर्ता सुशील बहुगुणा ने कहा कि नशा हमारे समाज को दीमक की तरह अपने जाल में फंसाकर हमें खोखला कर रहा है। इसके लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है।
कार्यक्रम में प्रधान पुष्पा भट्ट ने कहा कि हम ग्रामवासियों को आगे आकर अपने गांव में शराब मुक्त शादी कराकर आने वाली पीढ़ी को शराब नही संस्कार का सन्देश देना चाहिए। जिसके लिए वह अपनी ग्राम पंचायत में यह मुहीम आगे ले जायेंगी। सुशील बहुगुणा द्वारा अनुराधा को सम्मान पत्र व मेहमानो के लिए एक समय की पिठांई दी गई।
इस अवसर पर प्रधान कमलेश्वरी, पिता चंद्रमणि पेटवाल माता चंखी देवी, मुरारी लाल पेटवाल जे पी सेमवाल बालकृष्ण भट्ट पशुपति पेटवाल किसान मोर्चा के अध्यक्ष उपस्थित थे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!