नहीं रहे वीरेन्द्र कुमार पोखरियाल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 अक्टूबर। सेवा निवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला के सचिव वीरेन्द्र कुमार पोखरियाल के आकस्मिक निधन पर शोक सभा की गई। उनका अन्तिम संस्कार आज पूर्णानन्दघाट पर सैकड़ों की उपस्थिति में किया गया। उनके दोनों पुत्र मनोज व नवीन ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

शोक व्यक्त करते हुए सेवा निवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह कृषाली ने कहा कि श्री पोखरियाल के आकस्मिक निधन से सेवानिवृत्त संगठन एवं पूरे क्षेेत्र की अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। वे मुनिकीरेती -ढालवाला क्षेेत्र के लोक प्रिय सामाजिक कार्यकर्ता थे।शोक व्यक्त करने वालों में विरेन्द्र सिंह कृषाली, रमेन्द्रसिंह पुण्डीर, हृदयराम सेमवाल, शूरवीरसिंह चौहान,जबर सिंह पंवार, कान्ता प्रसाद जोशी, शक्तिसिंह राणा, सब्बल सिह राणा, गोपालदत्त खण्डूडी, भोला सिंह बिष्ट, रामकृष्ण पोखरियाल,हंसलाल असवाल, राजेन्द्रसिंह भण्डारी, जोतसिह सुरियाल, सूरतसिंह रावत, लक्ष्मीप्रसाद रतूड़ी,देवेन्द्रदत्त जोशी,जयपालसिंह नेगी,पी.डी.डिमरी, शंकरदत्त पैन्यूली, नरेन्द्रप्रसाद कैन्थोला,भगवती प्रसाद उनियाल ,ओमप्रकाश थपलियाल, शूरवीर सिंह असवाल,भगवानसिंह राणा, विजेन्द्र सिंह रावत, विशाल मणि पैन्यूली, पी.एन.बिजल्वाण अरविंद तोमर, शिवदयाल उनियाल, सौकार सिंह असवाल वी.पी. कण्डवाल, धर्मपाल सिंह चौहान, धर्म सिंह चौहान, कृष्ण कुमार वर्मा, प्रेमबहादुर थापा, जगदीश मैठाणी आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!