Ad image

पुलिस समृति दिवस पर शहीद पुलिस कर्मियों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 अक्टूबर। टिहरी पुलिस परिवार द्वारा 21 अक्टूबर,1959 को भारत की उत्तरी सीमा पर लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र हॉटस्प्रिंग में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक गश्ती टुकड़ी के बहादुर जवानों द्वारा चीनी अतिक्रमणकारियों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति देने के दृष्टिगत हर वर्ष मनाए जाने वाले “पुलिस स्मृति दिवस” पर शहीद पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

पुलिस लाइन चम्बा में देश की रक्षा में वर्ष 2022-23 में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले उत्तराखण्ड के 04 पुलिस अधिकारियों एवं संपूर्ण देश के शहीद 189 पुलिस अधिकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि स्वरूप पुष्प अर्पित किए गये।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, C.O ट्रैफिक, CO नरेन्द्र नगर, CO ऑप्स/टिहरी,CFO टिहरी, RI पुलिस लाईन एवं जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!