Ad image

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य हेतु नियुक्त संगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरण दिनांक 7 से 9 नवम्बर तक

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 04 नवम्बर 2023 । जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.नि.) टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद की नागर स्थानीय निकायों (नगर पालिका नरेन्द्रनगर एवं नगर पंचायत कीर्तिनगर को छोडकर) की मतदाता सूचियों का विस्तृत पुनरीक्षण का कार्य गतिमान है। पुनरीक्षण कार्य हेतु नियुक्त संगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरण दिनांक 7 नवम्बर 2023 से 9 नवम्बर 2023 तक सम्बन्धित नगर पालिका/नगर पंचायत कार्योलयों में ही सम्पन्न किया जायेगा।
उन्होने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देश दिये कि नियुक्त किये गये समस्त संगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्राप्त करवाकर आवश्यक सामग्री वितरण करवाना सुनिश्चित करें।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!