डॉक्टरों के स्थानांतरण के विरोध में नागरिक मंच ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 नवम्बर। नागरिक मंच टिहरी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित से मुलाकात कर जिला अस्पताल बोराडी में कार्यरत चिकित्सकों का स्थानांतरण न करने का अनुरोध किया है।

मंच ने कहा है कि अगर जिला अस्पताल में कार्यरत विशेषज्ञ डॉक्टरों का स्थानांतरण किया जाता है तो इसके लिए मंच आंदोलन करेगा। प्रतिनिधि मंडल ने कहा की जिला अस्पताल में पहले से ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी चली आ रही है इस बीच स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित कुछ डॉक्टरों का स्थानांतरण किए जाने की खबर है।अगर स्थानांतरण नहीं रोका जाता है तो नागरिक मंच इसका घोर विरोध करेगा ।

प्रतिनिधि मंडल में नागरिक मंच अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, महामंत्री जगजीत सिंह नेगी, कमल सिंह महर, चण्डी प्रसाद डबराल आदि शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!