जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक में प्रतिभा करेंगे करण माहरा और यशपाल आर्य

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 20 नवम्बर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करण माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह नेगी जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल की विस्तारित बैठक में प्रतिभाग करने जिला मुख्यालय नई टिहरी पहुंच रहे हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि दिनांक 21 नवंबर 2023 को जिला मुख्यालय नई टिहरी के बोराडी सामुदायिक मिलन केंद्र में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल की विस्तारित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंच रहे हैं उनके साथ में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह नेगी जी पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे ।

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक आहूत की गई जिसमे कल की विस्तारित बैठक के लिए कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया उन्होंने जनपद भर के पार्टी पदाधिकारी एवं अपने सभी नेताओं को उपरोक्त बैठक में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!