Ad image

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महिला चौपाल का किया आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 नवम्बर। शनिवार को ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल द्वारा ग्राम तुणगी में स्वीप द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् महिला चौपाल का आयोजन किया गया। महिला चौपाल में तुणगी गांव की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की।

मतदाता जागरूकता की ब्रांड एम्बेसडर डॉ सृजना राणा ने महिला मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए प्रेरित किया तथा आदर्श जनप्रतिनिधि कैसा हो विषय पर उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया।

इस अवसर पर डॉ.अर्चना धपवाल, डॉ.एम.नौडियाल, डॉ.सोनिया, डॉ.आदिल , डॉ.दिनेश नेगी, डॉ.प्रतीक गोयल , नरेंद्र बकराडी तथा प्रधान ग्राम सभा तुणगी अरविंद जियाल उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!