देवप्रयाग पुलिस द्वारा ली गई ग्रामीणों की गोष्ठी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 दिसंबर। थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा ग्राम उनाना में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड ,नशा मुक्ति, थाना क्षेत्र में ऐसे विदेशी नागरिक नेपालियों को चिन्हित करना जिनके आधार कार्ड बने हुए हैं वह सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, गौरा शक्ति एप के द्वारा महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कराया गया।

वहीं बाहरी लोगों के सत्यापन के संबंध में निर्देशित किया गया। आवारा पशुओं को न छोड़े जाने संबंधित हिदायत दी गयी। साहूकार सूदखोर जो ऊंची ब्याज दरों पर ऋण देते हैं उनके बारे में जागरूक किया गया व दिनांक 9 12.2023 को माननीय न्यायालय कीर्ति नगर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत जिसमें छोटे-बड़े वादों का निपटारा किया जा सकता है के बारे में अवगत कराया गया व ग्राम सुरक्षा समिति का गठन भी किया गया। गोष्ठी में 50 से 60 ग्रामीण उपस्थित थे व ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भी गोष्ठी में मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!