Ad image

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला कल नई टिहरी में

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 अक्टूबर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला कल जिला मुख्यालय नई टिहरी में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रतिभाग करने के लिए नई टिहरी जिला मुख्यालय में पहुंचेगी।

कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती आशा रावत ने कहा कि श्रीमती ज्योति रौतेला जी कल 11:00 बजे सामुदायिक मिलन केंद्र बोराडी में महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी के साथ आगामी लोकसभा चुनाव एवं स्थानीय निकाय को लेकर बैठक कर पर चर्चा करेगी साथ ही प्रातः 10:30 बजे होटल हिमालयन रेजिडेंसी बोराडी में पत्रकारों से वार्ता करेगी।

श्रीमती आशा रावत ने सभी महिला कांग्रेस की ब्लॉक जनपद एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारीयों से ठीक समय पर बैठक में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है। 3:00 बजे कार्यक्रम समापन के बाद प्रदेश अध्यक्ष जी उत्तरकाशी के लिए प्रस्थान करेंगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!