Ad image

डीएम ने ली जिला स्तरीय अनुश्रवण कमेटी की बैठक

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 दिसम्बर, 2023। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय अनुश्रवण कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका टिहरी और मुनिकीरेती को निर्देश दिए कि पी.एम. स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को आठ जन कल्याणकारी योजना का लाभ दिए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर लाभ देना सुनिश्चित करें।

कहा कि पी.एम. स्वनिधि के अन्तर्गत ‘स्वनिधि से समृद्धि‘ उप योजना हेतु जनपद के 02 नगरीय निकायों (टिहरी एवं मुनिकीरेती) को चयनित किया गया है। जिसमें पी.एम. स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को आठ अन्य जन कल्याणकारी योजना यथा वन नेशन वन राशन कार्ड, पी.एम. सुरक्षा बीमा योजना, पी.एम. जनधन योजना, पी.एम. जीवन ज्योति बीमा योजना, पी.एम. श्रम- योगी मानधन योजना, भवन निर्माण श्रमिकों हेतु पंजीकरण, जननी सुरक्षा बीमा योजना, मातृ-वन्दना योजना का लाभ दिया जाना है।

नगर परियोजना प्रबंधक शहरी विकास टिहरी अरविन्द जोशी ने बताया कि नगर निकाय टिहरी में पी.एम. स्वनिधि योजना के अन्तर्गत 129 स्ट्रीट वेण्डर को तथा नगर निकाय मुनिकीरेती में 179 स्ट्रीट वेण्डर को लाभान्वित किया गया हैं। विभागवार योजना के यूजर आई.डी. और पासवर्ड सम्बंधित विभाग को आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उपलब्ध करायें जायेंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!