एसडीआरएफ सुरक्षा कर्मियों एवं होटल स्टाफ को किया आपदा के प्रति जागरूक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 दिसंबर। एसडीआरएफ टीम ढालवाला द्वारा लेमन ट्री होटल तपोवन में सुरक्षा कर्मियों एवं होटल स्टाफ के कर्मचारियों को आपदा के प्रति जागरूक किया गया साथ ही किसी भी आपदा से निपटने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवान द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में एसडीआरएफ टीम द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थान पर आपदा के प्रति जागरूक करने एवं प्रशिक्षण प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है इसी क्रम में आज लेमन ट्री होटल तपोवन के सुरक्षा कर्मियों एवं होटल स्टाफ को आपदा से निपटने के तरीकों के बारे में बताया गया साथ ही साथ फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान एसडीआरएफ टीम में एसआई पंकज खारोला, हेड कांस्टेबल आशिक अली, कांस्टेबल मातवर सिंह, फायरमैन सुमित नेगी, कांस्टेबल रजत तोमर व राहुल मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!