ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली 05 जनवरी,2024। मुख्य विकास अधिकारी/नोडल स्वीप अभिनव शाह ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गई। मुख्य विकास अधिकारी ने वेयर हाउस में विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती, बीजेपी किसान मोर्चा अध्यक्ष गोविन्द सिंह बजवाल, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रभारी अनूप सिंह रावत आदि मौजूद थे।      

Share This Article
error: Content is protected !!