Ad image

टिहरी हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज को आईआईटी रुड़की का हिल कैंपस बनाने का किया अनुरोध

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से इस कालेज को आईआईटी बनाये जाने का किया था अनुरोध

टिहरी गढ़वाल 12 जनवरी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि मा. मुख्यमन्त्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत सरकार को पत्र लिखकर टिहरी हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज को आईआईटी रुड़की का हिल कैंपस बनाये जाने का अनुरोध किया है।

ज्ञातव्य हो कि विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री जी से इस कालेज को आईआईटी बनाये जाने का अनुरोध किया था। भूमि की अनुपलब्धता और एक राज्य में दो आईआईटी स्थापना में नियमों की अड़चन के कारण मुख्यमंत्री जी ने अपनी घोषणा में सुधार करते हुए हिल कैम्पस की स्थापना की अवधारणा कि के आलोक में श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी से अनुरोध किया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!