Ad image

क्रिकेट टूर्नामेंट: सीआइएसएफ की टीम ने 46 रन से जीता पहला मैच

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

CISF ने 152, तो भागीरथी वोट यूनियन ने 106 रन बनाए

टिहरी गढ़वाल 30 जनवरी। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से कोटी कालोनी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घााटन आज अधिशासी निदेशक श्री एलपी जोशी ने मंत्रोच्चार व रीबन काटकर किया। मैच 5 फरवरी तक चलेगा। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

पहला मैच सीआइएसएफ की टीम ने 46 रन से जीता। सीआइएसएफ ने 15 ओवर में 152 रन बनाए। जिसमें सबसे अधिक 80 रन दीपक शर्मा ने बनाए। वहीं 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गंगा भागीरथी वोट संचालन समिति 106 रन ही बना पाई। वोट यूनियन की ओर से शिवम राणा ने सर्वाधिक 34 रन बनाए।

मंगलवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक एलपी जोशी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभ कामानाएं देते हुए कहा कि खेल में हार जीत उतना महत्वपूर्ण नहीं जितना कि अनुशासन है। श्री जोशी ने कहा कि इस टूर्नामेंट में स्थानीय खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। जहां पर टूर्नामेंट का संचालन हो रहा है वहां पर पहले मैदान सही नहीं था। इस मैदान को खेल के लिए विकसित किया गया है और अभी भी उसमें और कार्य होने वाकी हैं ताकि भविष्य में इसमें राष्ट्रीय व राज्य स्तर के टूर्नामेंट आयोजित कराए जा सकेंगे।

आज पहला मुकाबला सीआइएसफ व गंगा भागीरथी वोट संचालन समिति के बीच खेला गया । जिसमें गंगा बोट संचालन समिति ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीआइएसएफ भागीरथीपुर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 152 रन बनाए। जिसमें सर्वाधिक रन 80 दीपक शर्मा ने बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए श्री गंगा भागीरथी बोट संचालन समिति की टीम ने 106 रन बनाए। इस प्रकार पहला मुकाबला सीआईएसएफ ने जीत लिया।

टूर्नामेंट में भाग ले रही टीमों में टीएचडीसी-ए व बी, सीआईएसएफ टिहरी, सीआईएसएफ कोटेश्वर,  पुलिस विभाग टिहरी, आईटीबीपी टिहरी, श्री गंगा भागीरथी वोट संचालन समिति टिहरी, उपनल टीएचडीसी शामिल हैं।

इस मौके महाप्रबंधक यांत्रिक एमके सिंह, अपर महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन ए एन त्रिपाठी, महाप्रबंधक पीएसपी अनूप राज गैरोला, एजीएम अजय कंसल, संजय पंवार उप महाप्रबंधक यांत्रिकी, डिप्टी कमांडेंट सीआइएसएफ डीसी शुक्ला, प्रबंधक जनसंपर्क मनवीर नेगी, दीपक उनियाल उप प्रबंधक जनसंपर्क एवं प्रशासन, उप प्रबंधक टीएस नेगी, विपिन सकलानी आदि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!