Ad image

कुलपति प्रो एन के जोशी ने चतुर्थ दीक्षांत समारोह हेतु विश्वविद्यालय परिसर में तैयारी की समीक्षा की

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश 3 फरवरी । पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एन के जोशी ने चतुर्थ दीक्षांत समारोह हेतु विश्वविद्यालय परिसर में तैयारी की समीक्षा की । जिसमें सभी कमेटियों के प्रभारी द्वारा की गई तैयारी द्वारा कुलपति को अवगत कराया।

श्री देव सुमन विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में आयोजित किया जा रहा है जिसमें माननीय कुलाधिपति/राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि),माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,माननीय उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, वित्त मंत्री माननीय प्रेमचंद अग्रवाल एवं गणमान्य व्यक्ति गोल्ड मेडलिस्ट छात्र-छात्राएं इस दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगे। कुलपति द्वारा परिसर में ऑडोटोरियम का निर्माण का कार्य एवं अन्य निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर इस अवसर पर परिसर के निदेशक प्रो महावीर सिंह रावत, कला संकाय अध्यक्ष प्रो दिनेश चंद्र गोस्वामी, वाणिज्य संकाय अध्यक्ष प्रो कंचन लता सिन्ह, प्रो पी के सिंह, कुलसचिव श्री खेमराज भट्ट ,परीक्षा नियंत्रक प्रो विजय कुमार श्रीवास्तव, प्रो पुष्पांजलि आर्य, प्रोफेसर शांति प्रकाश सती आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!