ब्रेकिंग: उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट जाएंगे राज्यसभा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 फरवरी 2024। (गोविंद पुण्डीर)। बीजेपी ने यूपी और उत्तराखंड से राज्यसभा सांसदों के नामों की घोषणा कर दी है। यूपी से 6 नए और एक वर्तमान सांसद को टिकट दिया है। वहीं उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को भाजपा हाईकमान ने राज्यसभा का भेजने का निर्णय लिया है। महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का टिकट मिला है। कुछ दिनों पूर्व ही पार्टी ने महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था माना जा रहा है कि जल्द ही पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है।

भट्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें अभी कोई सूचना नहीं मिली है मीडिया से ही खबर मिली है। कहा कि पार्टी जो भी दायित्व देगी उसे बखूबी निभाया जाएगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!