एडीएम को टिहरी स्थानांतरित होने पर दी भावभीनी विदाई

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली 16 फरवरी,2024। अपर जिलाधिकारी चमोली डॉ अभिषेक त्रिपाठी के मुख्य विकास अधिकारी टिहरी के पद पर पदोन्नत एवं स्थानांतरित होने पर शुक्रवार को उनको विदाई दी गई। जिला सभागार में आयोजित विदाई समारोह में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि शासकीय कार्यो में स्थानांतरण एक नैतिक प्रक्रिया है। अधिकारियों को जिस स्थान पर तैनाती मिले उसे पूरी लगन के साथ कार्य करना चाहिए। जनपद चमोली में एडीएम के कार्यकाल की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें पुष्प गुच्छ, प्रतीक चिन्ह एवं शॉल देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसडीएम आरके पांडेय, सीटीओ मामूर जहां, एपीडी केके पंत सहित कलेक्ट्रेट परिसर के समस्त अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!