Ad image

दुःखद खबर: यमुना में गिरी कार, 6 की मौत

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

उत्तरकाशी/टिहरीगढ़वाल 21 फरवरी। आज उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र से देहरादून जा रही एक कार नैनबाग यमुना पुल के पास नदी में गिर गई। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। नैनबाग तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ममंगाई ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की है, लेकिन पुलिस को आज शाम हादसे की सूचना मिली। बताया जा रहा है कार में सवार छह लोग परिवार के एक बीमार सदस्य राजपाल को लेकर उपचार के लिए देहरादून जा रहे थे। लेकिन परिजनों को रात से उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राफ्ट की मदद से शवों को नदी से बाहर निकाला। तहसीलदार ने बताया कि शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी नैनबाग भेजा गया है।

मृतकों में प्रताप (30) पुत्र श्यामसुख, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी, राजपाल (28) पुत्र श्यामसुख, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी, जसीला(25) पत्नी राजपाल, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी, वीरेन्द्र(28) पुत्र प्रेमलाल, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी, विनोद(35) पुत्र शेरिया, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी, मुन्ना(38) पुत्र रूपदास, ग्राम देवती मोरी, उत्तरकाशी शामिल हैं। 


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!