आगामी लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान के लिए किया जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी 7 मार्च। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद के समस्त विकासखंड़ों में मतदाताओं को मतदान के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। साथ ही गांव से बाहर रह रहे मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें अपने ही गांव में मतदान करने की अपील भी की जा रही है।
आगामी लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान हो इसके लिए शहर, गांवों सहित अन्य स्थानों में मतदाताओं को मतदान के लिए शपथ दिलाई जा रही हैं। वहीं स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली, मेहंदी, पोस्टर, नुक्कड़ नाटक सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
गुरूबार को जागरूक कार्यक्रम के तहत विकासखंड द्वारीखाल के रामागांव, थलीसैंण के बूंगीधार, विकासखंड खिर्सू, विकासखंड जयहरीखाल, दुगड्डा, पोखड़ा, श्रीनगर के मुख्य दुग्घशाला सहित अन्य स्थानों में मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा शपथ के दौरान समस्त मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान करने को कहा। साथ ही उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए सक्षम ऐप की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं व बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने व घर तक छोड़ने के लिए उनकी आवश्यकतानुसार व्यवस्था भी की जायेगी।

Share This Article
error: Content is protected !!