थाना लम्बगांव से बड़ी खबर: 231 ग्राम अवैध चरस के साथ महिला व पुरूष गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 मार्च। टिहरी जिले के थाना लम्बगांव से एक महत्वपूर्ण घटना सामने आ रही है। पुलिस ने 231 ग्राम अवैध चरस के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार थानाध्यक्ष लम्बगांव ने अवैध नशे के खिलाफ टीम गठित की गई और चुनाव के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था।

इस अभियान के दौरान, दिनांक 06.03.2024 को फूल सिंह बिष्ठ डिग्री कॉलेज के पास स्थित तिराहे पर स्कूटी होंडा एक्टिवा संख्या UK 09C 2335 में सवार दो व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी में दोनों से कुल 231 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। गिरफ्तारियों के नाम और पता निम्नलिखित है:

  1. गंगा नेगी: पुत्री स्व0 हरि सिंह, ग्राम बुडकोट, पट्टी उपली रमोली, थाना लम्बगांव, जिला टिहरी गढ़वाल, उम्र 36 वर्ष
  2. महावीर सिंह बिष्ट: पुत्र भगवान सिंह, ग्राम बिचपुरी पट्टी रौणद रमोली, थाना लम्बगांव, जिला टिहरी गढ़वाल, उम्र 53 वर्ष

इस घटना के तहत एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद हुआ और स्कूटी के पीछे बैठे अभियुक्त महावीर सिंह बिष्ट को गिरफ्तार किया गया। इन अभियुक्तों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!