अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण प्रतियोगिता

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 मार्च । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मानविकी एवं समाज विज्ञान परिषद के तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय “विकसित भारत 2047: महिलाओं की भूमिका और चुनौतियां” था।

इस मौके पर पिछले वर्ष की प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरण कर सम्मानित किया गया। इस वर्ष, मानविकी एवं समाज विज्ञान परिषद के छात्र प्रतिनिधि के रूप में मनिका राणा, साहिल पंवार, और ऐश्वर्या वर्ष का चयन किया गया। कला संकाय के छात्र-छात्राएं ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

डॉ. अशोक जोशी और डॉ. प्रदीप पेटवाल निर्णायक मंडल में शामिल रहे। मनिका राणा प्रथम स्थान पर रहीं, साहिल पंवार और नंदिनी द्वितीय स्थान पर रहे, और ऐश्वर्या तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में डॉ. निशांत भट्ट, डॉ. सुशील कगड़ियाल, डॉ. सोबन सिंह, डॉ. मीरा कुमारी, डॉ. पूजा भंडारी, और डॉ. अंकिता बोरा भी शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!