Ad image

चमियाला बाजार में नारी न्याय के लिए विशाल प्रदर्शन: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

राज्य सरकार महिलाओं को न्याय दिलाने में विफल साबित हुई आशा रावत

टिहरी गढ़वाल 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज टिहरी महिला कांग्रेस द्वारा घनसाली विधानसभा क्षेत्र के चमियाला में नारी न्याय सम्मेलन आयोजित कर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए चमियाला बाजार में विशाल प्रदर्शन किया गया।

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया । जिनमे श्रीमती विजयलक्ष्मी व्यास, श्रीमती कलावती देवी, श्रीमती कौशल्या देवी, पुष्पा देवी, श्रीमती पार्वती देवी, श्रीमती सोना देवी, श्रीमती ममता पंवार, श्रीमती मुन्नी देवी, श्रीमती कैलासी देवी, श्रीमती अनिता शर्मा आदि महिलाओं को सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि तथा कथित डबल इंजन की सरकार के विगत 7 वर्षों के कार्यकाल में 1000 से ज्यादा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ बलात्कार जैसी घटनाएं हुई है। अंकिता भंडारी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। लेकिन दोषियों को आज तक सजा नहीं मिल पाई।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृशक्ति को बधाई देते हुए कहा कि अब मात्र शक्ति को अपनी मांन और सम्मान की रक्षा के लिए कमर कसकर सड़कों पर आना होगा और जिन लोगों के द्वारा महिलाओं के साथ इस तरह के कुकृत्य किये जाते हैं उनके खिलाफ लामबन्द होना पड़ेगा।

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय गुनसोला ने कहा कि आज पूरे प्रदेश को अंकिता भंडारी हत्याकांड से शर्मसार होना पड़ा है लेकिन सरकार के लोग पीड़ित परिवार के साथ आज भी न्याय नही कर रहे हैं।

कार्यक्रम की आयोजके नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष ममता पवार और मुन्नी देवी बिष्ट , ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी,अनिता शर्मा ने सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान की राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्र में महिलाओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है आने वाले लोकसभा चुनाव में मातृशक्ति इसका करारा जवाब देगी

उपरोक्त कार्यक्रम में ममता पवार, कैलाशी देवी अनीता शर्मा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा प्रदेश महासचिव पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ममता उनियाल महिला उपाध्यक्ष मीना शाह महासचिव गीता सजवान ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष जसवीर सिंह नेगी पूर्व सभासद शिवेंद्र रतूडी, शहर अध्यक्ष प्यार सिंह बिष्ट विनोद शाह ,भगीरथ प्रकाश, उत्तम प्रकाश,पार्वती देवी प्रधान कौशल्या देवी शाहिद बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!