देहरादून में पेड़ की टहनी काटते व्यक्ति को लगा करंट, मौत

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून 9 मार्च। एक दर्दनाक घटना में, देहरादून के एक गाँव में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के अनुसार वहां एक व्यक्ति घर के आगे पेड़ से टहनी काट रहे थे, कि उन्हें 11000 बोल्ट हाई टेंशन लाइन से करंट लग गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मनोहर लाल पुत्र मुसद्दीलाल, उम्र 53 वर्ष, निवासी देवपुरा नकरौंदा, अपने घर के पास लगे पेड़ के टहनी काट रहे थे। हाई टेंशन लाइन से टच होने से उन्हें गंभीर चोट लग गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन हॉस्पिटल भेज दिया है। इस दुखद घटना ने उसके परिवार को गहरा दुःख पहुंचाया है और स्थानीय समुदाय में हड़कंप मचा दिया है।

Share This Article
error: Content is protected !!