जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील: निर्वाचन में निष्पक्षता की रक्षा के लिए सख्ती की जरूरत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 मार्च 2024।  जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा सर्वसाधारण हेतु जारी एक अपील में कहा गया है कि निर्वाचनों का संचालन, निर्देशन और नियंत्रण संविधान के अनुच्छेद 324 के अन्तर्गत निर्वाचन आयोग में निहित है। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के हित में निर्वाचकों को डराने, धमकी देने, प्रभावित करने और घूस देने को रोका जाना चाहिए।
        उन्होंने सर्वसाधारण को हेतु सूचना जारी करते हुए कहा है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में निर्वाचकों को प्रभावित करने के लिए नकदी या घूस की किसी भी वस्तु का वितरण या बहुबल का इस्तेमाल करना आईपीसी की धारा 171 ख और 171 ग के अन्तर्गत अपराध है और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 के अन्तर्गत भी भ्रष्ट आचरण है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!