प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में 33 केवी क्लब ने पीईएस कंपनी की टीम को हराया

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 मार्च। कोटी स्पोर्ट्स क्लब की पहल पर कोटी कालोनी में आयोजित प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में 33 केवी क्लब ने पीईएस कंपनी की टीम को हराया। इसके बाद, 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में आगे बढ़ी। अब नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे और जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल में उतरेंगी।

सोमवार को कोटी कालोनी मैदान में आयोजित प्री-क्वार्टर फाइनल मैच का उद्घाटन प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी, राकेश कंसवाल, और टीएचडीसी के प्रबंधक दीपक उनियाल ने किया। विधायक नेगी ने कहा कि क्रिकेट के क्षेत्र में युवाओं का भविष्य है और उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के गांवों में खेल सामग्री के विकास की बात की।

प्रतियोगिता में पीईएस कंपनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 15 ओवर में 125 रन बनाए। वीरेंद्र ने 27 और सोमवीर ने 17 रन बनाए। 33 केवी के बल्लेबाज कैलाश और विपिन ने दो-दो विकेट लिए। 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 33 केवी ने 13वें ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल की। रवि ने 33 और महावीर असवाल ने 29 रन बनाए। दीपक पंवार ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।

इस मौके पर आयोजन समिति के संयोजक कुलदीप पंवार, मनोज रावत, सुरेंद्र नेगी, गब्बर पंवार, अमित राणा, मनीष नेगी, प्रवीन रावत, आशीष, प्रदीप, प्रमोद शाह, शैलेंद्र पांडेय, पवनदीप, अनूप पंवार, दीपक, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे। फाइनल 22 मार्च को खेला जाएगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!