सतत विकास के लिए विज्ञान में सहभागिता का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया, भूविज्ञान विभाग ने आयोजित की ओपन क्विज प्रतियोगिता

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में दिनांक 27 नवंबर 2026 को सतत विकास के लिए विज्ञान में सहभागिता का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भूविज्ञान विभाग द्वारा एक ओपन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकायों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का संचालन डॉ हर्षिता जोशी एवं डॉ शुभम गोस्वामी ने संयुक्त रूप से किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. रजनी गोसाईं, असिस्टेंट प्रोफेसर, मानव विज्ञान विभाग; डॉ. चंचल गोस्वामी, असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी विभाग; डॉ. चंद्रावती जोशी, असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी विभाग; डॉ. उर्वशी कश्यप, असिस्टेंट प्रोफेसर, जंतु विज्ञान विभाग तथा डॉ. मीनाक्षी टम्टा, असिस्टेंट प्रोफेसर, गृह विज्ञान विभाग शामिल रहे।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें आंचल नेगी (बीएससी तृतीय सेमेस्टर) ने प्रथम, इश्तियाक (दृष्टि तृतीय सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा दिव्यांशु (बीएससी प्रथम सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ विभिन्न संकायों के बीच शैक्षणिक सहभागिता एवं ज्ञान के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करती हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!