Ad image

एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

टिहरी गढ़वाल 23 मार्च ।  न्यू टिहरी प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में पत्रकारों ने एक- दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तथा होली गीतों पर नृत्य कर होली का आनंद लिया। 

कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि एसएसपी नवनीत भुल्लर ने कहा कि होली प्रेम सौहार्द और भाईचारे का पर्व है। इसे सभी को एक दूसरे के साथ गिले-शिकवे मिटाकर मनाना चाहिए। भुल्लर ने समारोह में पुलिस और मीडिया के सहयोग की महत्ता पर चर्चा की और इसे समाज में न्याय और सत्य की सार्वजनिकता की दिशा में उचित माना।उन्होंने उत्सव में उपस्थित सभी लोगों को साथ मिलकर होली का आनंद लेने का संदेश दिया।

होली मिलन समारोह में मौजूद लोक गायक रवि गुसांई ने गीत एवं कविता के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेस क्लब अध्यक्ष शशि भूषण भट्ट , महामंत्री गोविन्द पुंडीर, कोषाध्यक्ष धनपाल गुनसोला , संप्रेक्षक मधुसूदन बहुगुणा, पूर्व अध्यक्ष गंगा थपलियाल, देवेंद्र दुमोगा, विक्रम बिष्ट, पूर्व महामंत्री अनुराग उनियाल, रोशन थपलियाल, प्रदीप डबराल, मुनेन्द्र नेगी, मधुसूदन बहुगुणा, विजय दास, बलवंत रावत राजेश डियुन्डी, आशीष सजवान, विजयपाल राणा, कृष्ण स्वरूप डबराल, सूर्य रमोला,ओम रमोला, बलवीर नेगी, सौरभ सिंह, अव्वल रमोला समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के  महामंत्री गोविन्द पुंडीर ने किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!